क्या आपने कभी सुना है कि किसी व्यक्ति की संपत्ति जो अरबों रुपये की थी, अचानक बेघर हो जाए? ये कहानी BR Shetty की है, जो एक समय पर अरबपति थे। BR Shetty का नेट वर्थ ₹18,000 करोड़ था, लेकिन एक ट्वीट ने उनकी पूरी संपत्ति को तहस-नहस कर दिया। आइए जानते हैं इस रोचक कहानी के बारे में।
BR Shetty: अरबपति से एक ट्वीट ने कैसे बना दिया ₹74 का ?
अगर किसी को बताया जाए कि एक व्यक्ति, जिसकी संपत्ति अरबों रुपये थी, एक दिन बेघर हो गया, तो शायद वह विश्वास नहीं करेगा, लेकिन ये सच्चाई है। यही हुआ BR Shetty के साथ, जो एक समय पर अरबपति थे और जिनकी नेट वर्थ ₹18,000 करोड़ थी। उनके पास दुबई के बुर्ज खलीफा में दो पूरी मंजिलें थीं, जिनकी कीमत 25 मिलियन डॉलर थी। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट, लग्जरी कारें और पाम जुमेराह में संपत्ति थी। इस तरह से उनकी जिंदगी की हर चीज आलीशान थी। फिर एक ट्वीट ने BR Shetty की ₹18000 करोड़ की कंपनी की वैल्यू को ₹74 तक ला दिया। पिछले दशक में कोई भी कंपनी इस तरह से दिवालिया नहीं हुई थी। यह घटना बहुत ही दिलचस्प है। अब हम आपको इस कंपनी की उत्थान से पतन तक की पूरी कहानी बताते हैं।
BR Shetty का शानदार उदय:
BR Shetty ने अपने जीवन की शुरुआत सिर्फ $100 के साथ की थी, जब वह खाड़ी देशों में नए काम के अवसर तलाशने गए थे। मेहनत और लगन से उन्होंने NMC Health नामक कंपनी की शुरुआत की, जो जल्द ही यूएई की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनी बन गई। कुछ सालों में ही BR Shetty का नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गया। वह दुबई के बुर्ज खलीफा में दो पूरी मंजिलों के मालिक थे और वहां शानदार पार्टियां आयोजित करते थे। उनका जीवन एक आलीशान अंदाज में बीत रहा था।
क्या हुआ था जो BR Shetty का साम्राज्य अचानक ढह गया ?
साल 2019 में एक UK फर्म, Muddy Waters Research, ने BR Shetty की कंपनी पर वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया। चार महीने बाद, Muddy Waters ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें NMC Health पर डेब्ट को कम दिखाने और कैश फ्लो को ज्यादा बताने के आरोप लगाए गए थे। इस रिपोर्ट के कारण BR Shetty की कंपनी की कीमत घटने लगी। Muddy Waters, एक शॉर्ट सेलिंग फर्म है, जिसकी वजह से BR Shetty की संपत्ति $1.5 बिलियन घट गई। इसके बाद, कंपनी का मूल्य गिरते हुए ₹1 के बराबर हो गया।
BR Shetty का साम्राज्य कैसे हुआ समाप्त ?
NMC Health कंपनी को BR Shetty को $1 में बेचना पड़ा। यह घटना उनके साम्राज्य के अचानक पतन का कारण बनी। BR Shetty जो कभी ₹18,000 करोड़ के मालिक थे, अब उनकी पूरी संपत्ति एक ट्वीट की वजह से खत्म हो गई। यह कहानी एक महत्वपूर्ण शिक्षा देती है कि किसी भी कंपनी और व्यक्ति की स्थिति एक पल में बदल सकती है